पिछले तीन वर्षों के दौरान महाराष्ट्र के लिए एक खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र सहित कई परियोजनाओं की मंजूरी दी गई है: श्री अनुराग ठाकुर

0

पिछले तीन वर्षों के दौरान युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने महाराष्ट्र के लिए खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना के लिए 36 प्रस्तावों, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 1 प्रस्ताव और 11 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

खेलो इंडिया योजना एक मांग संचालित योजना है। इसके लिए प्रस्तावों की तकनीकी व्यवहार्यता, निर्धारित मापदंडों के अनुपालन के साथ-साथ निधि की उपलब्धता के आधार पर विचार किया जाता है।

यह जानकारी केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.