दिसंबर, 2021 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित अनुमान और उपयोग-आधारित सूचकांक (आधार 2011-12=100)

0

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान हर माह की 12 तारीख (यदि 12 तारीख को अवकाश होता तो फिर पिछले कार्य दिवस) को छह सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किया जाता है और स्रोत एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के साथ इसे संकलित किया जाता है और एजेंसियां इस डेटा को उत्पादक कारखानों/प्रतिष्ठानों से प्राप्त करती हैं।

2. दिसंबर, 2021 के माह में, 2011-12 आधार के साथ औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान 138.0 रहा है। दिसंबर, 2021 महीने में खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमशः 120.3, 138.8 और 162.5 पर रहे हैं। त्वरित अनुमान आईआईपी की संशोधन नीति के अनुसार बाद में संशोधित होकर जारी होंगे।

3. दिसंबर, 2021 के महीने के लिए, उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, सूचकांक प्राथमिक वस्तुओं के लिए 133.7, पूंजीगत वस्तुओं के लिए 91.4, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 150.7 और बुनियादी ढांचे/निर्माण सामग्री के लिए 153.5 पर रहा है। इसके अतिरिक्त, दिसंबर, 2021 के महीने में उपभोक्ता टिकाऊ और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तु के लिए सूचकांक क्रमशः 121.5 और 160.2 पर रहा है।

4. क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित अनुमान, राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (एनआईसी-2008) के 2-अंकीय स्तर और उपयोग आधारित वर्गीकरण द्वारा दिसंबर के महीने में क्रमशः विवरण I,IIऔर III के विवरण दिए गए हैं। उपयोगकर्ताओं को विनिर्माण क्षेत्र में परिवर्तनों की सराहना करने के लिए उद्योग समूहों द्वारा दिसंबर 2020 से एक अतिरिक्त विवरण IV (एनआईसी -2008 के 2 अंकों के स्तर के अनुसार) दिया गया है,जो कि उद्योग समूहों द्वारा पिछले 12 महीने से दिया गया है।

5. दिसंबर,2021 के आईआईपी के त्वरित अनुमानों के साथ,स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के आलोक में नवंबर 2021 के सूचकांकों का भी पहला संशोधन कर दिया गया है और सितंबर 2021 के सूचकांकों का भी अंतिम संशोधन कर दिया गया है। दिसंबर, 2021 के त्वरित अनुमानों, सितंबर 2021 के लिए पहला संशोधन और नवंबर 2021 के लिए अंतिम पुनरीक्षण को क्रमश: 88 प्रतिशत, 92 और 94 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर किया गया है।

6. जनवरी 2022 के लिए सूचकांक शुक्रवार, 11  मार्च, 2022 को जारी किया जाएगा।

नोट:-1. यह प्रेस विज्ञप्ति सूचना मंत्रालय की वेबसाइट –http://www.mospi.nic.inपर भी उपलब्ध है।

2. हिंदी में प्रेस विज्ञप्ति इस प्रकार है: यह http://mospi.nic.in/hi पर भी उपलब्ध होगी।

हिंदी में प्रेस विज्ञप्ति निम्नानुसार है और https://www.mospi.gov.in/hi/web/mospi/home पर उपलब्ध होगी।

 

विवरण I: औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक – सेक्टोरल
(आधार : 2011-12=100)
माह खनन विनिर्माण विद्युत सामान्य
(14.372472) (77.63321) (7.994318) (100)
2020-21 2021-22 2020-21 2021-22 2020-21 2021-22 2020-21 2021-22
अप्रैल 78.8 107.6 42.1 124.6 125.6 174.0 54.0 126.1
मई 87.6 108.3 84.4 111.5 150.6 161.9 90.2 115.1
जून 85.7 105.5 107.1 121.2 156.2 169.1 107.9 122.8
जुलाई 87.5 104.6 118.5 131.0 166.3 184.7 117.9 131.5
अगस्त 84.0 103.6 118.7 131.9 162.7 188.7 117.2 132.4
सितम्बर 87.6 95.1 126.5 131.9 166.4 167.9 124.1 129.5
अक्टूबर 98.5 109.8 132.0 136.1 162.2 167.3 129.6 134.8
नवम्बर 106.6 111.8 128.5 129.5 144.8 147.9 126.7 128.4
दिसंबर* 117.3 120.3 139.0 138.8 158.0 162.5 137.4 138.0
जनवरी 121.3   136.6   164.2   136.6  
फ़रवरी 117.9   129.7   153.9   129.9  
मार्च 139.0   143.3   180.0   145.6  
औसत                
                 
अप्रैल-दिसंबर 92.6 107.4 110.8 128.5 154.8 169.3 111.7 128.7
                 
पिछले वर्ष की इसी अवधि में वृद्धि#        
                 
दिसंबर* -3.0 2.6 2.7 -0.1 5.1 2.8 2.2 0.4
                 
अप्रैल-दिसंबर -11.0 16.0 -14.9 16.0 -3.6 9.4 -13.3 15.2
                 

Leave A Reply

Your email address will not be published.