2022 में सबसे अधिक संख्या में पर्यटकों (1.88 करोड़) के आगमन के साथ जम्मू और कश्मीर में जमीनी परिवर्तन स्पष्ट दिखArun Kumar Mehta रहा है: अरुण कुमार मेहता

श्रीनगर में 22 से 24 मई, 2023 तक 'जी20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक' होगी आयोजित

0

नई दिल्ली, 22 मई। ‘जी-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक’ का आयोजन 22 से 24 मई, 2023 तक जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में किया जाएगा। इसकी जानकारी पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

अरविंद सिंह ने बताया कि अंतिम डिलिवरेबल्स (वितरण योग्य) पर चर्चा व विचार-विमर्श के लिए मंच तैयार है और पर्यटन कार्यकारी समूह के दो प्रमुख डिलिवरेबल्स हैं, जिनमें सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) व जी20 पर्यटन मंत्रियों की घोषणा को प्राप्त करने के लिए एक साधन के रूप में पर्यटन के लिए गोवा रोडमैप शामिल है।

सभी सदस्य देशों से प्राप्त उत्कृष्ट प्रतिक्रिया के साथ जी20 प्रयास के एक हिस्से के तहत श्रीनगर में हो रही यह कार्यकारी समूह की एकमात्र बैठक है। इसमें कच्छ के रण और सिलीगुड़ी में आयोजित पहली दो पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठकों की तुलना में सभी आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की ओर से अधिकतम भागीदारी दर्ज की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.