नई दिल्ली: भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस ने की प्रमुख पहल, देगा 5 वर्षीय शेंगेन वीजा

0

नई दिल्ली, 10अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के कुछ दिनों बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बड़ा तोहफा देते हुए पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा देने की घोषणा की है। इस संबंध में फ्रांस ने मंगलवार को कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा देने की घोषणा की है।.

2030 तक भारत से 30 हजार विद्यार्थी फ्रांस में कर सकेंगे पढ़ाई:
इसके तहत फ्रांस में वर्ष 2030 तक भारत से 30 हजार विद्यार्थियों का स्वागत होगा।याद हो, पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान फ्रांस ने भारतीय विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए नई पहलों की घोषणा की थी। फ्रांसीसी दूतावास ने इस संबंध में बताया कि फ्रांस मानता है कि जब एक भारतीय छात्र फ्रांस में केवल एक सेमेस्टर भी पूरा करता है तो उससे एक ऐसा सेतु बनता है जिसे कायम रखने और उस पर खुशी मनाने की जरूरत है।.

कौन होंगे शेंगेन वीजा के पात्र:
इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता एवं सांस्कृतिक संबंध को प्रोत्साहित करना तथा स्थायी दोस्ती बढ़ाना है। दूतावास ने कहा कि जिन छात्रों के पास भारतीय छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट या उससे अधिक की डिग्री है तथा जिन्होंने फ्रांस में कम से कम एक सेमेस्टर गुजारा है, वे पांच साल के शेंगेन वीजा के पात्र हैं। दूतावास ने कहा कि यह पूर्व भारतीय विद्यार्थियों के लिए फ्रांस और अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाए रख पाने के लिए विशेष व्यवस्था है।.

शेंगेन वीजा क्या है:  
ज्ञात हो, वीजा किसी देश में प्रवेश करने और रहने की आधिकारिक अनुमति है। वीजा आमतौर पर उस देश के दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी किया जाता है, जहां यात्री जा रहा है। लेकिन जहां शेंगेन वीजा की बात आती है तो यह नियमों से बंधा हुआ होता है। दरअसल, शेंगेन वीजा धारक को केवल 90 दिनों से कम या अधिक समय के लिए जर्मनी या अन्य शेंगेन देशों की यात्रा करने का अधिकार देता है। शेंगेन वीजा धारक को छह महीने की अवधि के भीतर 90 दिनों तक के संचित प्रवास का अधिकार देता है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बड़ा तोहफा देते हुए पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा देने की घोषणा की है।.

शेंगेन वीजा किन देशों के लिए वैध:
यह जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड (शेंगेन क्षेत्र) के लिए वैध है।.

शेंगेन वीजा शुल्क: 
वयस्क: 80 EUR या 7100 INR.
अवयस्क (6-12 वर्ष):40 EUR या 3600 INR
बच्चे (6 वर्ष से कम): 0 EUR या 0 INR

Leave A Reply

Your email address will not be published.