खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 731.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद (13.03.2022 तक) हुई

0

103.40 लाख किसान 1,43,380.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य भुगतान से लाभान्वित हुए हैं

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद सुचारू रूप से की जा रही है, जिस प्रकार से पिछले वर्षों में होती रही है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 13.03.2022 तक चंडीगढ़, गुजरात, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 731.53 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है।

अब तक लगभग 103.40 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,43,380.03 करोड़ रुपये के भुगतान से लाभान्वित हो चुके हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BOYB.png

 

राज्यवार धान की खरीद केएमएस 2021-22 में (13.03.2022 तक) / 14.03.2022 के अनुसार

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश धान खरीद की मात्रा (एमटी) लाभान्वित किसानों की संख्या न्यूनतम समर्थन मूल्य (करोड़ रुपये में)
आंध्र प्रदेश 3753713 580467 7357.28
तेलंगाना 7022000 1062428 13763.12
असम 86173 12242 168.9
बिहार 4489978 642175 8800.36
चंडीगढ़ 27286 1781 53.48
छत्तीसगढ़ 9201000 2105972 18033.96
गुजरात 121865 25081 238.86
हरियाणा 5530596 310083 10839.97
हिमाचल प्रदेश 27628 5851 54.15
झारखंड 490348 94625 961.08
जम्मू और कश्मीर 40520 8724 79.42
कर्नाटक 173408 58027 339.88
केरल 275449 109206 539.88
मध्य प्रदेश 4582610 661756 8981.92
महाराष्ट्र 1335973 474855 2618.51
ओड़िशा 5574670 1245961 10926.35
पुद्दुचेरी 217 37 0.42
पंजाब 18685532 924299 36623.64
एनईएफ त्रिपुरा 31250 14575 61.25
तमिलनाडु 2383021 355000 4670.72
उत्तर प्रदेश 6553029 947326 12843.94
उत्तराखंड 1156066 56034 2265.89
पश्चिम बंगाल 1603387 643401 3142.64
राजस्थान 7357 563 14.42
कुल 73153076 10340469 143380.03

Leave A Reply

Your email address will not be published.