केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशभर के वैज्ञानिकों को शुभकामनायें दी

0

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए दूरदर्शी और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और उनके अथक प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूँ

पोखरण परीक्षण भारत की वैज्ञानिक क्षमता और स्वर्गीय अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की दूरदृष्टि का एक देदीप्यमान उदाहरण है

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति कर रहे हैं, उनकी डिजिटल इंडिया और आत्मानिर्भर भारत अभियान जैसी नीतियों ने इसके लिए जमीन तैयार की है

प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भारत की प्रगति वास्तव में उल्लेखनीय है

COVID-19 महामारी के दौरान हमारे टेक्नोक्रेट्स ने रिकॉर्ड समय में पीपीई किट और मास्क जैसे आवश्यक उपकरण व COVID के अनेक टीके विकसित कर यह दिखा दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशभर के वैज्ञानिकों को शुभकामनायें दी हैं। अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए दूरदर्शी और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और उनके अथक प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूँ। पोखरण परीक्षण भारत की वैज्ञानिक क्षमता और स्वर्गीय अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की दूरदृष्टि का एक देदीप्यमान उदाहरण है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति कर रहे हैं और उनकी डिजिटल इंडिया और आत्मानिर्भर भारत अभियान जैसी नीतियों ने इसके लिए जमीन तैयार की है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भारत की प्रगति वास्तव में उल्लेखनीय है। COVID-19 महामारी के दौरान हमारे टेक्नोक्रेट्स ने रिकॉर्ड समय में पीपीई किट और मास्क जैसे आवश्यक उपकरण व COVID के अनेक टीके विकसित कर यह दिखा दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.