खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 30 जनवरी,2022 तक 637.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

0

1,25,020.85 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 82.79 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद सुचारू रूप से की जा रही है, जिस प्रकार से पिछले वर्षों में होती रही है।

 

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 30.01.2022 तक चंडीगढ़, गुजरात, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 637.86 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है।

 

अब तक लगभग 82.79 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,25,020.85 करोड़ रुपये के भुगतान से लाभान्वित हो चुके हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001O7UG.png

 

केएमएस 2021-22 में राज्यवार धान की खरीद (30.01.2022 तक) / 31.01.2022 के अनुसार

 

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश धान खरीद की मात्रा (मीट्रिक टन) लाभान्वित किसानों की संख्या न्यूनतम समर्थन मूल्य (करोड़ रूपए में)
आंध्र प्रदेश 2516233 373176 4931.82
तेलंगाना 7022000 1056233 13763.12
असम 5926 897 11.62
बिहार 2677824 364828 5248.53
चंडीगढ़ 27286 1781 53.48
छत्तीसगढ़ 9201000 2105972 18033.96
गुजरात 121865 25081 238.86
हरियाणा 5530596 310083 10839.97
हिमाचल प्रदेश 27628 5851 54.15
झारखंड

 

146437 29481 287.02
जम्मू और कश्मीर 40520 8724 79.42
केरल 204762 79994 401.33
मध्य प्रदेश 4544589 655483 8907.40
महाराष्ट्र 1050738 364425 2059.45
ओडिशा 3390206 693570 6644.80
पंजाब 0 0 0.00
एनईएफ(त्रिपुरा) 18685532 924299 36623.64
तमिल नाडु 20791 9931 40.75
उत्तर प्रदेश 6021295 850947 11801.74
उत्तराखंड 1156066 56034 2265.89
पश्चिम बंगाल 547436 228369 1072.97
राजस्थान 7357 563 14.42
कुल 63786148 8279083 125020.85

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.