आईएनएस सतपुड़ा और पी8 आई समुद्री गश्ती विमान बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास काकाडू में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचे

0

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान 12 सितंबर 2022 को रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू – 2022 में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचे।

बंदरगाह और समुद्र, दोनों, में दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज और समुद्री विमान शामिल होंगे। इस अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, इस पोत के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन संबंधी योजना के बारे में संवाद और खेल गतिविधियों में संलग्न होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.