सिक्किम में हिमस्खलन से 6 लोगों की मौत, 150 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका

0

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। सिक्किम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल गंगटोक में मंगलवार को हिमस्खलन में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 150 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक यह हिमस्खलन 14वीं मील जवाहरलाल नेहरू रोड पर उस वक्त हुआ, जब वहां काफी संख्या में टूरिस्ट मौजूद थे। 70 से 80 पर्यटकों के बर्फ के नीचे दबे होने की संभावना भी जताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जा रहा है। सिक्किम पुलिस के साथ ही भारतीय सेना, तास, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ड्राइवर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुताबिक, सिक्किम में हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। बता दें, नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.