कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आज दोपहर पहुंचेंगे नई दिल्‍ली

0

नई दिल्ली, 29 मई। कम्बोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज दोपहर नई दिल्‍ली पहुंचेंगे। कम्‍बोडिया नरेश की कल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। कल सुबह उनका राष्‍ट्रपति भवन में रस्‍मी स्‍वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी कम्‍बोडिया नरेश से मुलाकात करेंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणमान्‍य अतिथियों के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। ये यात्रा भारत और कम्‍बोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70 वर्ष पूरे होने के उपल्‍क्ष्‍य में हो रही है। कम्‍बोडिया नरेश की यह भारत यात्रा छह दशक बाद हो रही है। भारत और कम्‍बोडिया के बीच सांस्‍कृतिक और आर्थिक संबंध और लोगों के बीच गहरे संबंधों की विशेषता वाले मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.