वस्तु व्यापार के निर्यात ने अप्रैल में नई ऊंचाई छुई, 40 बिलियन डॉलर की सीमा पार की, अप्रैल 2021 की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

0

पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं, प्रसंस्कृत खाद्य, कॉफी, चमड़ा उत्पादों ने निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ अग्रणी भूमिका निभाई, सेवा निर्यात में 53 प्रतिशत से अधिक बढोत्तरी, समग्र निर्यात ने 39 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई

​​​​​​​भारत का विदेश व्यापार : अप्रैल 2022

  • -पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद, अप्रैल 2022 में निर्यात में मजबूत बढोत्तरी का क्रम जारी रहा और वस्तु व्यापार के निर्यात ने 40 बिलियन डॉलर की सीमा को पार करने के द्वारा एक नई ऊंचाई छू ली। अप्रैल 2021 की तुलना में इसमें 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराई गई है। -पेट्रोलियम उत्पादों ( 127.69 प्रतिशत ) , इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं ( 71.69 प्रतिशत ), अनाज ( 60.83 प्रतिशत ), कॉफी ( 59.38 प्रतिशत ), प्रसंस्कृत खाद्य ( 38.82 प्रतिशत ) और चमड़ा उत्पादों ( 36.68 प्रतिशत ) ने निर्यात में रिकॉर्ड प्रदर्शन अर्जित करने में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ अग्रणी भूमिका निभाई। सेवा क्षेत्र ने 27.60 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के लिए अत्यधिक अच्छा प्रदर्शन किया जो अप्रैल 2021 की तुलना में 53 प्रतिशत की बढोत्तरी को दर्शाता है।
  • अप्रैल 2022 * में भारत के समग्र निर्यात ( वस्तु व्यापार एवं सेवा निर्यात को मिला कर ) के 67.79 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 38.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करता है। अप्रैल 2022 * में भारत के समग्र आयात के 75.87 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36.31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करता है।

 

    अप्रैल 2022 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 की तुलना में वृद्धि  ( प्रतिशत )
वस्तु व्यापार निर्यात 40.19 30.75 30.70
आयात 60.30 46.04 30.97
व्यापार संतुलन -20.11 -15.29 -31.50
सेवा क्षेत्र निर्यात 27.60 18.06 52.87
आयात 15.57 9.62 61.87
सेवाओं का कुल योग

 

12.03 8.44 42.61
समग्र व्यापार ( वस्तु व्यापार एवं सेवा निर्यात को मिला कर )

 

निर्यात 67.79 48.80 38.90
आयात 75.87 55.66 36.31
व्यापार संतुलन -8.08 -6.86 -17.83

 

 

सारिणी 1:  अप्रैल 2022 * के दौरान व्यापार

 

 

* नोट : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सेवा क्षेत्र के लिए नवीनतम डाटा मार्च 2022 के लिए हैं। अप्रैल 2022 के लिए डाटा एक अनुमान है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी बाद की विज्ञप्ति के आधार पर संशोधित किया जाएगा ( ii ) अप्रैल 2021 के लिए डाटा को त्रैमासिक भुगतान संतुलन डाटा का उपयोग करने के जरिये यथानुपात आधार पर संशोधित किया गया है।

चित्र 1 : अप्रैल 2022  के दौरान समग्र व्यापार

वस्तु व्यापार

– अप्रैल 2022 में वस्तु निर्यात 40.19 बिलियन डॉलर का रहा जबकि अप्रैल 2021 के दौरान यह 30.75 बिलियन डॉलर रहा था और इस प्रकार यह 30.70 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करता है।

– अप्रैल 2022 में वस्तु आयात 60.30 बिलियन डॉलर का रहा था जो अप्रैल 2021 के 46.04 बिलियन डॉलर के आयातों की तुलना में 30.97 प्रतिशत अधिक है।

– अप्रैल 2022 में वस्तु व्यापार घाटा के 20.11 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया जबकि अप्रैल 2021 की समान अवधि के दौरान यह 15.29 बिलियन डॉलर रहा था और इस प्रकार यह 31.50 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

 

चित्र 2 : अप्रैल 2022 के दौरान वस्तु व्यापार

– अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात 28.46 बिलियन डॉलर का रहा था जोकि अप्रैल 2021 के 23.74 बिलियन डॉलर के बराबर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात की तुलना में 19.89 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोत्तरी को दर्शाता है।

– अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण ( स्वर्ण, रजत एवं बहुमूल्य धातुएं ) का आयात 35.68 बिलियन डॉलर का रहा था जोकि अप्रैल 2021 के 26.55 बिलियन डॉलर के बराबर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण आयात की तुलना में 34.37 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोत्तरी को दर्शाता है।

 

सारिणी 2: अप्रैल 2022 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़ कर व्यापार

  अप्रैल 2022 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 की तुलना में वृद्धि  ( प्रतिशत )
गैर पेट्रोलियम निर्यात

 

31.93 27.12 17.74
गैर पेट्रोलियम आयात

 

40.11 35.27

 

13.70

 

गैर पेट्रोलियम एवं गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात

 

28.46 23.74 19.89
गैर पेट्रोलियम एवं गैर रत्न एवं आभूषण आयात *

 

35.68 26.55 34.37

 

नोट : रत्न एवं आभूषण आयातों में स्वर्ण, रजत तथा मोती, बहुमूल्य एवं अर्ध बहुमूल्य पत्थर शामिल हैं

 

 

चित्र 3 : अप्रैल 2022 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़ कर व्यापार

सेवा क्षेत्र व्यापार

– अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 27.60 बिलियन डॉलर है जो अप्रैल 2021 की समान अवधि ( 18.06 बिलियन डॉलर ) की तुलना में 52.87 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

– अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 15.57 बिलियन डॉलर है जो अप्रैल 2021 की समान अवधि ( 9.62 बिलियन डॉलर ) की तुलना में 61.87 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

– अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा क्षेत्र व्यापार संतुलन 12.03 बिलियन डॉलर अनुमानित है जो अप्रैल 2021 की समान अवधि ( 8.44 बिलियन डॉलर ) की तुलना में 42.61 प्रतिशत की वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

 

 

चित्र 4: अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा क्षेत्र व्यापार

 

सारिणी 3 : अप्रैल 2022 के दौरान कमोडिटी समूहों में निर्यात वृद्धि

क्रम संख्या कमोडिटी

 

( मूल्य मिलियन डॉलर में ) प्रतिशत बदलाव  
अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल 22

 

 
                                 सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करते कमोडिटी समूह

 

 
1 पेट्रोलियम उत्पाद

 

3625.66 8255.39 127.69  
2 इलेक्ट्रोनिक वस्तु 978.43 1679.82 71.69  
3 अन्य अनाज 55.96 90.00 60.83  
4 कॉफी 71.46 113.90 59.38  
5 अनाज तैयारी एवं विविध प्रसंस्कृत मदें 165.38 229.58 38.82  
6 चमड़ा तथा चमड़े के उत्पाद

 

289.65 395.90 36.68  
7 तंबाकू 73.01 98.63 35.10  
8 जैविक तथा अजैविक रसायन 2025.59 2679.92 32.30  
9 अभ्रख, कोयला तथा अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिज अवयवों सहित खनिज अवयव

 

392.53 489.90 24.81  
10 फ्लोर कवरिंग सहित जूट विनिर्माण 37.12 45.56 22.73  
11 इंजीनियरिंग वस्तुएं 7974.06 9725.92 21.97  
12 सभी कपड़ों का आरएमजी 1297.68 1575.86 21.44  
13 तिलहन 96.47 115.52 19.74  
14 समुद्री उत्पाद 550.05 634.28 15.31  
15 मांस, डेयरी एवं पोल्ट्री उत्पाद

 

345.31

 

383.96 11.19  
16 फल एवं सब्जियां 257.75 285.03 10.58  
17 ड्रग्स एवं फार्मास्यूटिकल्स 1892.58 2072.26 9.49  
18 प्लास्टिक एवं लिनोलियम 727.90 797.00

 

9.49  
19 कपास सूत /फैब्रिक्स/ मेडअप्स, हस्तकरघा उत्पाद आदि 1065.20 1158.08 8.72  
20 सेरामिक उत्पाद एवं ग्लासवेयर

 

286.31 310.46 8.43  
21 मानव निर्मित्त यार्न / फैब्रिक्स/ मेड अप्स आदि 424.52 458.59 8.02  
22 रत्न एवं आभूषण

 

3379.14 3467.71 2.62  
क्रम संख्या  कमोडिटी  

 

मूल्य मिलियन डॉलर में ) प्रतिशत बदलाव    
अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल 22    
                               नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करते कमोडिटी समूह

 

 
23 लौह अयस्क

 

635.55 418.48 -34.16  
24 काजू 49.71 32.76 -34.10  
25 हस्तनिर्मित्त दर को छोड कर हस्तशिल्प 158.42 118.85 -24.98  
26 मसाले 401.09 319.32 -20.39  
27 आयल मिल्स 120.52 101.64 -15.66  
28 चावल 895.60 810.66 -9.48  
29 दरी 129.92 125.02 -3.77  
30 चाय 49.73 49.22 -1.03  

 

सारिणी 4 : अप्रैल 2022 के दौरान कमोडिटी समूहों में आयात वृद्धि

क्रम संख्या  कमोडिटी  

 

मूल्य मिलियन डॉलर में ) प्रतिशत बदलाव
अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल 22
   
1 चांदी 11.90 109.50 820.04
2 उर्वरक, क्रूड एवं विनिर्मित्त 376.84 1202.98 219.23
3 सल्फर एवं बिना रोस्ट किया गया ऑयरन पाइराइट 18.58 58.73 216.08
4 कोयला , कोक तथा ब्रिक्वेट आदि 2004.56 4937.85 146.33
5 पेट्रोलियम , क्रूड एवं उत्पाद 10764.84 20188.06 87.54
6 दलहन

 

55.07 99.14 80.01
7 कपास कच्चा एवं अपशिष्ट 33.36 52.59 57.64
8 चमड़ा एवं चमड़े के उत्पाद

 

53.59 83.64 56.08
9 जैविक तथा अजैविक रसायन 2244.19 3420.90 52.43
10 गैर फेरस धातु 1316.79 1870.90 42.08
11 वनस्पति तेल 1289.13 1746.27 35.46
12 कपड़ा सूत फैब्रिक मेडअप वस्तुएं 145.87 197.35 35.29
13 पल्प एवं अपशिष्ट कागज 93.54 126.05 34.75
14 इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं 5058.85 6722.37 32.88
15 लोहा एवं इस्पात

 

1181.08 1492.36 26.36
16 डाइंग/टैनिंग/कलरिंग सामग्री 293.09 367.23 25.30
17 मेटालीफेरस अयस्क तथा अन्य खनिज अवयव 631.59 768.06 21.61
18 व्यावसायिक उपकरण, ऑप्टिकल वस्तुएं आदि 461.77 543.98 17.80
19 कैमिकल सामग्री एवं उत्पाद 891.54 1037.06 16.32
20 परियोजना वस्तुएं 103.40 119.46 15.54
21 कृत्रिम रेसिन, प्लास्टिक सामग्री आदि 1779.47 2019.61 13.50
22 लकड़ी तथा लकड़ी के उत्पाद 505.20 572.84 13.39
23 मशीनरी, इलेक्ट्रिकल तथा गैर इलेक्ट्रिकल 3054.64 3416.39 11.84
24 फल एवं सब्जियां 216.36 240.15 11.00
25 न्यूजप्रिंट 23.17 24.85 7.26
26 मोती बहुमूल्य एवं अर्ध बहुमूल्य पत्थर 2470.74 2594.34 5.00
27 चिकित्सीय तथा फार्मास्यूटिकल उत्पाद 681.31 710.98 4.35
28 मशीन टूल्स 315.51 328.95 4.26
क्रम संख्या  कमोडिटी  

 

मूल्य मिलियन डॉलर में ) प्रतिशत बदलाव
अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल 22
                                                               नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करते कमोडिटी समूह

 

29 सोना 6238.36 1724.86 -72.35
30 परिवहन उपकरण

 

1861.98 1467.09 -21.21

 

सारिणी 5 : वस्तु व्यापार

 

निर्यात एवं आयात: ( करोड़ रुपये में )

 

अनंतिम )
  अप्रैल
निर्यात ( पुनर्निर्यात सहित)  
2021-22 2,28,980.61
2022-23 3,06,094.76
प्रतिशत वृद्धि  2022-23/2021-22 33.68
आयात  
2021-22 3,42,864.34
2022-23 4,59,260.03
प्रतिशत वृद्धि  2022-23/2021-22 33.95
व्यापार संतुलन

 

 
2021-22 -1,13,883.73
2022-23 -1,53,165.27

 

सारिणी 6 : सेवा क्षेत्र व्यापार

                    निर्यात एवं आयात  ( सेवा क्षेत्र ) : ( बिलियन डॉलर में )  
अनंतिम ) मार्च 2022 अप्रैल-मार्च 2021-22
निर्यात ( प्राप्तियां ) 26.88 254.36
आयात ( भुगतान ) 15.33 146.95
व्यापार संतुलन

 

11.55 107.40
     
निर्यात एवं आयात  ( सेवाएं ): ( करोड़ रुपये में )

 

 
अनंतिम ) मार्च 2022 अप्रैल-मार्च 2021-22
निर्यात ( प्राप्तियां ) 2,04,960.46 18,96,918.81
आयात ( भुगतान ) 1,16,867.57 10,96,031.56
व्यापार संतुलन

 

88,092.90 8,00,887.25
स्रोत : भारतीय रिजर्व बैंक प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 2 मई 2022

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.