`जल का कुशल प्रबंधन जल सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैः राष्ट्रपति मुर्मु

`केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

0

नई दिल्ली, 22अगस्त। केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जीवन के लिए जल बुनियादी आवश्यकता है और जल संसाधन प्रबंधन हमेशा से सभी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियांत्रिकी समाधान प्रदान करके जल अवसंरचना विकास की दिशा में केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों का योगदान देश प्राकृति और मानव निर्मित जल संकट से निपटने के लिए अधिक सशक्त बना देगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि जल संसाधनों के टिकाऊ विकास और जल का कुशल प्रबंधन जल सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक विकास में वृद्धि और बढ़ते शहरीकरण व विकास के साथ, उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बदलते रुझान ने पहले ही जल क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और हमारे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग भौगोलिक और जलवायु-संबंधी पैटर्न हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा अधिकारियों से मौजूदा और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। उन्होंने उन्हें टिकाऊ तरीके से जल संसाधनों के विकास और प्रबंधन पर जोर देने की सलाह दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.