भारत का कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 186.22 करोड़ से अधिक हुआ

0

12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीके की 2.36 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयी

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 11,058 है

पिछले 24 घंटों में 1,007 नए मामले सामने आए

कोविड मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में 98.76 प्रतिशत है

संक्रमित होने की साप्ताहिक दर 0.25 प्रतिशत है

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 186.22 करोड़ (1,86,22,76,304) से अधिक हो गया है। इसे 2,26,31,632 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 2.36 करोड़ (2,36,92,551) से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 की ऐहतियाती खुराक देने का काम भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ। अब तक 62,683 ऐहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।

आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल आंकड़ों के विवरण में निम्न शामिल हैं:

 

संचयी वैक्सीन खुराक कवरेज
स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,04,04,276
दूसरी खुराक 1,00,07,284
प्रीकॉशन खुराक 45,74,859
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,84,14,188
दूसरी खुराक 1,75,24,263
प्रीकॉशन खुराक 70,90,622
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 2,36,92,551
दूसरी खुराक 30,964
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,78,02,182
दूसरी खुराक 4,01,10,045
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 55,51,80,802
दूसरी खुराक 47,17,06,600
प्रीकॉशन खुराक 13,630
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 20,28,40,086
दूसरी खुराक 18,65,87,681
प्रीकॉशन खुराक 49,053
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 12,68,06,150
दूसरी खुराक 11,62,28,014
प्रीकॉशन खुराक 1,32,13,054
प्रीकॉशन खुराक 2,49,41,218
कुल 1,86,22,76,304

 

लगातार कम हो रहे रुझान के बाद, भारत में सक्रिय मामलों की संख्या आज घटकर 11,058 रह गयी है, जो अब देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

परिणामस्वरूप, भारत में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 818 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,25,06,228 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमित होने के 1,007 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 4,34,877 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक कुल 83.08 करोड़ (83,08,10,157) परीक्षण किए हैं।

संक्रमित होने की साप्ताहिक दर में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में वर्तमान में संक्रमित होने की साप्ताहिक दर 0.25 प्रतिशत है और संक्रमित होने की दैनिक दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.