`इसरो ने चंद्रयान-3 की कक्षा में कमी लाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक की पूरी

0

नई दिल्ली, 7 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसरो ने कहा ‘अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है। इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर तक पहुंचा दिया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि- चंद्रयान-3 को- चंद्रमा के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे के बीच किये जाने का कार्यक्रम है। सत्रह अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी जिसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल ‘प्रपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर पर ‘डी-आर्बिटिंग’ कवायद की जाएगी। इसके बाद, चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग’ कवायद को अंजाम दिया जाएगा। इसरो के अनुसार, यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.