राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 172.81 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

0

बीते चौबीस घंटों में 49.16 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.55 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 44,877 नए मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 5,37,045 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.46 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 49.16 लाख से अधिक (49,16,801) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 172.81 करोड़ (1,72,81,49,447से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,93,53,556 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,99,410
दूसरी खुराक 99,30,634
प्रीकॉशन खुराक 38,78,308
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 1,84,05,152
दूसरी खुराक 1,73,74,818
प्रीकॉशन खुराक 53,58,037
  15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,20,32,858
दूसरी खुराक 1,47,92,245
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 54,80,44,294
दूसरी खुराक 42,63,39,386
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 20,16,19,377
दूसरी खुराक 17,62,74,802
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 12,58,81,409
दूसरी खुराक 10,98,24,107
प्रीकॉशन खुराक 79,94,610
    प्रीकॉशन खुराक 1,72,30,955
कुल   1,72,81,49,447

 

पिछले 24 घंटों में 1,17,591 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,15,85,711 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.55 प्रतिशत है।

 

 

पिछले 24 घंटे में 44,877 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 5,37,045 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.26 प्रतिशत हैं।

 

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,15,279 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 75.07 करोड़ (75,07,35,858जांच की गई हैं।

 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.46 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.17 प्रतिशत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.