राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 191.32 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

0

12-14 आयु वर्ग में 3.17 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 17,692 हैं

पिछले 24 घंटों में 2,487 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.74 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.62 प्रतिशत है

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 191.32 करोड़ (1,91,32,94,864से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,39,40,502 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.17 करोड़ (3,17,42,189) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 1,04,06,138
दूसरी खुराक 1,00,29,513
प्रीकॉशन खुराक 50,23,857
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 1,84,17,603
दूसरी खुराक 1,75,65,005
प्रीकॉशन खुराक 81,69,644
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,17,42,189
दूसरी खुराक 1,20,98,191
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,89,67,941
दूसरी खुराक 4,39,91,575
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 55,65,83,062
दूसरी खुराक 48,46,70,686
प्रीकॉशन खुराक 4,07,396
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 20,31,39,557
दूसरी खुराक 18,96,13,860
प्रीकॉशन खुराक 9,93,324
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 12,70,12,594
दूसरी खुराक 11,81,88,033
प्रीकॉशन खुराक 1,62,74,646
  प्रीकॉशन खुराक 3,08,68,867
कुल   1,91,32,94,864

 

भारत में सक्रिय मामले आज 17,692 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012NIA.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,878 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,79,693 हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YDI3.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,487 नए मामले सामने आएं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036E8P.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 4,05,156 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 84.38 करोड़ से अधिक (84,38,36,914जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.62 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.61 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TLCU.jpg

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.