बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है: यूनिसेफ

0

नई दिल्ली, 05 मई। संयुक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष-यूनिसेफ ने एक रिपोर्ट में कहा है कि बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है। इसके अनुसार एशिया में बांग्लादेश में बाल विवाह का सबसे अधिक प्रचलन है। बांग्लादेश में लगभग तीन करोड 45 लाख महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था। एक करोड तीस लाख से अधिक महिलाओं का विवाह 15 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था। यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार 24 प्रतिशत महिलाएं 18 वर्ष की उम्र से पहले मां बन जाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.