प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक विकास ठाकुर को बधाई दी

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक विकास ठाकुर को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

‘सीडब्ल्यूजी में इस बार विकास ठाकुर के कारण गौरव का पल, जिन्होंने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। उनकी सफलता से बेहद प्रसन्नता है। खेलों के प्रति उनका समर्पण काबिले तारीफ है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.