रबी विपणन सत्र 2022-23 में अब तक (03.04.2022 तक) 34917 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई

0

3510 किसानों को रबी विपणन सत्र 2022-23 में 70.36 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ हुआ

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 750.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद (03.04.2022 तक) की गई

1,47,055.95 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 108.01 लाख किसान खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में लाभान्वित हुए

रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए गेहूं की खरीद हाल ही में मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में शुरू हुई है। 03.04.2022 तक 34917 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिससे 3510 किसानों को 70.36 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ है।

IMG_256

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 03.04.2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 750.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

अब तक लगभग 108.01 लाख किसान 1,47,055.95 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से लाभान्वित हो चुके हैं।

IMG_256

रबी विपणन सत्र 2022-23 में गेहूं की खरीद (03.04.2022 तक)/ 04.04.2022 को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार

 

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

गेहूं खरीद की मात्रा (एमटी)

लाभान्वित किसानों की संख्या

एमएसपी मूल्य (करोड़ रुपये में)

)

पंजाब 63 22 0.13
हरियाणा 14914 968 30.05
उत्‍तर प्रदेश 6 4 0.01
मध्‍यप्रदेश 19934 2516 40.17
अखिल भारतीय कुल 34917 3510 70.36

 

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में राज्यवार धान की खरीद

(03.04.2022 तक) / 04.04.2022 को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार

 

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश धान खरीद की मात्रा (एमटी) लाभान्वित किसानों की संख्या एमएसपी मूल्य (करोड़ रुपये में)

)

आंध्र प्रदेश 4050832 608830 7939.63
तेलंगाना 6866000 1062428 13457.36
असम 143342 19056 280.95
बिहार 4490319 642225 8801.03
चंडीगढ़ 27286 1956 53.48
छत्‍तीसगढ़ 9201000 2105972 18033.96
गुजरात 121865 25081 238.86
हरियाणा 5530596 310083 10839.97
हिमालच प्रदेश 27628 5851 54.15
झारखंड 684876 128768 1342.36
जम्मू और कश्मीर 40520 8724 79.42
कर्नाटक 217220 72714 425.75
केरल 334934 130774 656.47
मध्‍य प्रदेश 4582610 661756 8981.92
महाराष्‍ट्र 1337891 471438 2622.27
 ओड़िशा 5724195 1293540 11219.42
 पुद्दुचेरी 334 67 0.66
पंजाब 18728335 933263 36707.54
एनईएफ त्रिपुरा 31250 14575 61.25
 तमिलनाडु 2970440 426641 5822.06
उत्‍तर प्रदेशा 6553029 947326 12843.94
 उत्तराखंड 1156066 56034 2265.89
पश्चिम बंगाल 2200620 872889 4313.22
राजस्थान 7357 563 14.42
कुल 75028546 10800554 147055.95

Leave A Reply

Your email address will not be published.