राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को होगा मतदान

0

नई दिल्ली, 10नवंबर। राजस्थान की सरदार शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है, नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी और 21 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
आवश्यकता अनुसार पांच दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

उपचुनाव में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत 2,89,579 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इसके लिए कुल मतदान केंद्र 295 बनाए गए हैं।

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भारतीय जनता पार्टी के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है जबकि बाकी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं। राज्य में अगले साल यानी 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस विधायक के निधन से हो रहे है उपचुनाव
बता दे, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा में उप चुनाव हो रहे हैं। भंवरलाल शर्मा कुछ दिनों पर ही निधन हो गया था। वह काफी दिनों से बीमार थे। कांग्रेस के वरिष्ठ ने भंवर लाल शर्मा सरदारशहर से कई बार विधायक चुने गए है। उप चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रयास तेज हो गए है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में होने है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के लिए उप चुनाव अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.