संसद में’फ्लाइंग किस’ पर भड़की महिला सांसदों ने स्पीकर से की राहुल की शिकायत

0

नई दिल्ली, 9अगस्त। भाजपा की कई महिला सांसदों ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर कथित तौर पर ‘अनुचित इशारा’ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की मांग की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कई महिला सांसदों ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर कथित तौर पर ‘अनुचित इशारा’ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की मांग की।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को की गई शिकायत पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और दर्शना जरदोश समेत 20 से अधिक महिला सांसदों के हस्ताक्षर हैं। शिकायत में कहा गया है कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ईरानी के सदन को संबोधित करने के दौरान अभद्र व्यवहार किया और उनकी ओर अनुचित इशारा किया।
उन्होंने कहा,’हम सदस्य के ऐसे व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं जिससे न केवल सदन में महिला सदस्यों की गरिमा का अपमान हुआ है बल्कि इससे सदन की गरिमा भी धूमिल हुई है।’ बाद में पत्रकारों से बात करते हुए ईरानी ने आरोप लगाया कि इससे पहले कभी भी किसी का इस तरह का महिला विरोधी व्यवहार संसद में नहीं देखा गया। गांधी परिवार की मूल्य प्रणाली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या उन्हें कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
करंदलाजे ने कहा कि जब भाजपा सदस्यों ने उनसे ईरानी का संबोधन सुनने के लिए कहा तो उन्होंने उनकी ओर कुछ कदम बढ़ाए और फ्लाइंग किस किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को देखा जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा सदस्यों ने यह भी कहा कि गांधी ने एक बार संसद में आंख मारी थी। उनके व्यवहार में कुछ गड़बड़ है।
हालांकि, कांग्रेस सांसद गीता कौड़ा ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए दावा किया कि वह कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की भाजपा की आदत है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, मैं दर्शक दीर्घा में थी और उन्होंने (राहुल गांधी) स्नेह के भाव से ऐसा किया। वे (भाजपा) प्यार को स्वीकार नहीं कर सकते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.