सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 76,905 पर बंद

0

नई दिल्ली,21 मार्च। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, शुक्रवार 21 मार्च को सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 76,905 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 159 अंक की तेजी रही, ये 23,350 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी रही। सबसे ज्यादा NTPC 3.09%, बजाज फाइनेंस 2.62% और कोटक महिंद्रा बैंक 2.14% चढ़े। महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन और बजाज फिनसर्व में 1% से ज्यादा की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में मीडिया के शेयर में 2.20%, ऑयल एंड गैस में 1.84% और सरकारी बैंक में 1.06% की तेजी रही। निफ्टी मेटल में करीब 1% की गिरावट रही।

एशियाई बाजार में गिरावट रही

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.20%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.19% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 1.29% की गिरावट रही।
  • 20 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.027% गिरकर 41,953 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.22% की गिरावट रही।
  • 20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,136.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर बंद हुआ था

20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.