7 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 728 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,500 के नीचे बंद

0

नई दिल्ली,26 मार्च। लगातार 7 दिन तक तेजी के बाद आज यानी बुधवार (26 मार्च) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, ये 23,486 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट 4 में तेजी रही। टॉप गेनर इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.36% ऊपर बंद हुआ। जबकि NTPC और जोमैटो के शेयर 2.5% नीचे आ गए। NSE के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट जबकि 10 में तेजी रही। मीडिया, सरकारी बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर में 3% तक गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट मिलाजुला कारोबार, FII की खरीदारी जारी…

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.65% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.60% की तेजी जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.038% की गिरावट रही।
  • 25 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस फ्लैट 42,587 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.46%और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.16% की तेजी रही।
  • 25 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,371.57 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,768.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

मंगलवार को लगातार 7वें दिन ऊपर बंद हुआ था सेंसेक्स

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कल यानी मंगलवार (25 मार्च) को सेंसेक्स 32 अंक चढ़कर 78,017 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही, ये 23,668 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी जबकि 20 में गिरावट रही। अल्ट्राटेक सिमेंट में 3.32%, बजाज फिनसर्व में 2.16% और इंफोसिस में 1.71% की तेजी रही। जबकि जोमैटो (5.57%), इंडसइंड बैंक (5.09%) और अडाणी पोर्ट्स (1.89%) नीचे बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 गिरकर बंद हुए। निफ्टी के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, मेटल फार्मा और ऑयल एंड गैस में करीब 2% की गिरावट रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.