देशभर में UPI सर्विस करीब डेढ़ घंटे से डाउन

0

नई दिल्ली,12 अप्रैल। देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस करीब डेढ़ घंटे से डाउन है। अभी लोगों को UPI पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हो रही है।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, करीब 68% लोगों को पेमेंट करने में समस्या आ रही है। 31% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 1% को खरीदारी करने में दिक्कतें हो रही है।

26 मार्च को करीब ढाई घंटे डाउन रही थी सर्विस

इससे पहले 26 मार्च को देशभर में यह सर्विस करीब ढाई घंटे डाउन रही थी। तब लोगों को गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे एप से अमाउंट ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं। इसके अलावा, 10 से ज्यादा बैंकों के UPI और नेट बैंकिंग सर्विसेस पर भी असर पड़ा। यूजर्स एप और नेट बैंकिंग में लॉगिन एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा था, ‘यूजर्स को अस्थायी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण UPI में आंशिक रूप से रुकावट आई। अब इन समस्याओं को दूर कर लिया गया है। सिस्टम स्टेबल हो गया है।’

10 से ज्यादा बैंकों के पेमेंट एप पर असर रहा पेमेंट एप के अलावा SBI, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और ICICI बैंक समेत 10 से ज्यादा बैंकों की सर्विसेस प्रभावित हुईं। फोन पे की सर्विसेस करीब 2 घंटे बाद चालू हो गई। हालांकि कुछ यूजर्स को बाद में भी दिक्कतें आ रही थीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.