सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 94 हजार पार

0

नई दिल्ली 16 अप्रेल 2025 : सोने के दाम ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,477 बढ़कर ₹94,579 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,102 थी।

एक किलो चांदी की कीमत आज ₹373 बढ़कर ₹96,575 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,030 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 11 अप्रैल को सोने ने ₹93,353 का हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 कारण

  1. अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
  3. शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,320 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,180 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 96,170 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,170 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,220 रुपए है।

इस साल अब तक 18,417 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 18,417 रुपए बढ़कर 94,579 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,558 रुपए बढ़कर 96,575 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.