बेंगलुरु छेड़छाड़ केस में बड़ी सफलता, 3 राज्यों के 700 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी गिरफ्तार

0

बेंगलुरु ,14 अप्रैल। बेंगलुरु में दो लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने तीन राज्यों के करीब 700 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तब जाकर केरल के एक दूरदराज के गांव में उसे पकड़ा गया।

शहर के बीटीएम लेआउट इलाके में 3 अप्रैल को लड़कियों से छेड़छाड़ हुई थी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति लड़कियों का पीछा करता हुआ दिखता है।

जब लड़कियां उससे बचने की कोशिश करती हैं, तो वह अचानक उनमें से एक को छूने लगता है। इसके बाद वह मौके से भाग जाता है। हालांकि, तब लड़कियों की भी पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की तलाश शुरू की गई तो वह बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर भाग गया। इसके बाद वह सलेम और फिर केरल के कोझिकोड भाग गया।

करीब एक हफ्ते तक तीनों राज्यों में खोजबीन के बाद कोझिकोड के नरवन्नूर से उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान संतोष (26 साल) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु के एक जगुआर शोरूम में ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

लड़कियों ने जांच का हिस्सा बनने से मना किया इसके अलावा पुलिस दोनों लड़कियों की भी पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बदनामी के डर से जांच का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.