सोने का दाम ₹90 बढ़कर ₹85,966 पर पहुंचा
नई दिल्ली,7 मार्च। सोने के दाम में आज यानी शुक्रवार (7 मार्च) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 90 रुपए बढ़कर 85,966 रुपए पर पहुंच गया है। कल यानी गुरुवार को सोना 85,876 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
एक किलो चांदी आज 336 रुपए महंगा होकर 96,796 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल यानी गुरुवार को चांदी का भाव 96,460 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,310 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।
1 जनवरी से अब तक सोना 9,804 रुपए महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,804 महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,779 रुपए बढ़कर 96,796 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।